कंप्यूटर इनपुट/आउटपुट डिवाइस की जानकारी हिंदी में - TadkaBright.Com

input output device ki jankari hindi me

TadkaBright || दोस्तों कंप्यूटर में अनेको उपकरणों का इस्तेमाल होता है जेसे की कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर और भी कई, लेकिन ये हम नही जानते की कोनसे उपकरण इनपुट डिवाइस है, कोनसे आउटपुट डिवाइस है और कोनसे इनपुट आउटपुट डिवाइस है। आज के इस लेख में आपको कंप्यूट इनपुट/आउटपुट डिवाइस की जानकारी हिंदी में मिलेगी।


कंप्यूटर सिस्टम अपने नजदीकी वातावरण से बातचीत करने के लिए इनपुट और आउटपुट डिवाइस का उपयोग करता है। कंप्यूटर के उपकरणों को तीन श्रेणियों में बाटा गया है (1) इनपुट डिवाइस, (2) आउटपुट डिवाइस और (3) इनपुट/आउटपुट डिवाइस। तो आइये इन उपकरणों के बारे में हम विस्तार से जानते है -
 
 
कंप्यूटर इनपुट/आउटपुट डिवाइस की जानकारी हिंदी में
 
कई पेरीफेरल डिवाइस में इनपुट और आउटपुट डिवाइस दोनों के रूप में इस्तेमाल किये  क्षमता होती है। आइये कुछ इनपुट/आउटपुट डिवाइस के बारे में जानते है -
 
(1) फैक्स मशीन
 
फैक्स मशीन डॉक्यूमेंट को शून्य और एक की श्रृंख्ला (बिट मेप) में परिवर्तित करता है जोकि सामान्य कंप्यूटर डेटा की तरह स्थानांतरित किया जा सकता है। जब फैक्स प्राप्त होता है या रिसीव होता है तो फैक्स मशीन भेजे गए डेटा को डॉट्स में परिवर्तित करती है और पिक्चर को दुबारा प्रिंट करती है। इस प्रकार यह इनपुट और आउटपुट डिवाइस दोनों के रूप में काम करता है। 

(2) मल्टिफंक्शन उपकरण (MFD) 

ऐ एक ही डिवाइस भिन्न भिन्न प्रकार के कार्य कर सकती है जोकि अलग अलग पेरिफेरल डिवाइस से होता है। मल्टिफंक्शन डिवाइस निम्न किसी भी कम से कम दो डिवाइस के कॉम्बिनेशन से मिल कर बनता है - स्कैनर, प्रिंटर, कापियर। इस तरह के डिवाइस का उदाहरण एक बहुआयामी प्रिंटर है। 
 


(3) मोडेम (Modem)

यह एक उपकरण है जो टेलीफोन लाइन पर प्राप्त एनालॉग संकेतो को डिजिटल सिग्नल में परिवर्तित करता है तथा कंप्यूटर के लिए इनपुट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह यह कंप्यूटर से प्राप्त जानकारी को टेलीफोन लाइनो की मदद से संचारित करता है। 

कुछ अन्य इनपुट/आउटपुट डिवाइस -

(4) टच स्क्रीन डिस्प्ले 
(5) डिजिटल कैमरा
 
अगर आपको हमारी ये आज की पोस्ट अच्छी लगी तो आप इसे शेयर जरुर करे और निचे एक कमेंट भी कर दे, और ऐसी ही पोस्ट पढने के लिए पेज के सबसे निचे तक जाए और email डाल कर सदस्यता ले, ऐसा करने से हमारी नई पोस्ट की जानकारी तुरंत मिल जाएगी। धन्यवाद !
 
Posted By - Manish Kumar Gangotri | TadkaBright.Com
 
   

Post a Comment

If you have any doubts. Please let me know.

और नया पुराने