ऐतिहासिक क्या है और प्रमुख ऐतिहासिक स्थल - TadkaBright.Com

TadkaBright || पुराने समय के बारे में जानना या प्राचीन समय से जुडी घटनाओं का अध्ययन करना इतिहास है, लेकिन क्या आप जानते है की ऐतिहासिक क्या है और ऐतिहासिक का मतलब क्या है, तो दोस्तों ऐतिहासिक वह है जो इतिहास में हुआ हो, इतिहास से सम्बंधित हो या जिसका वर्णन इतिहास में हुआ हो जैसे की किसी वयक्ति का वर्णन, स्थान का वर्णन या घटना का वर्णन उसे ऐतिहासिक कहते है। तो आइये विस्तार से जानते है -

Aitihasik kya hai or pramukh aitihasik pryatan sthal

ऐतिहासिक क्या है और प्रमुख ऐतिहासिक स्थल

ऐतिहासिक का अर्थ : जो इतिहास में हो या इतिहास से संबंधित जानकारी।

ऐतिहासिक की परिभाषा : कोई भी ऐसी घटना, जानकारी और व्यक्ति का अस्तित्व जो इतिहास से जुड़ा (संबंदी) हुआ हो उसे ऐतिहासिक कहते है, या हम सीधे सब्दो में कह सकते है की जो इतिहास में हो, इतिहास से सम्बन्दी या फिर जो इतिहास में दर्ज किया जा सके वो ऐतिहासिक कहलाता है।



प्रमुख ऐतिहासिक स्थल

हमने ऐतिहासिक के बारे में तो जान लिया अब कुछ इतिहास से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानते है, तो जानते है इतिहास से सम्बंधित स्थलों के बारे में ....... 

(1) ताजमहल

ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। भारत में इतिहास से सम्बंधित ऐतिहासिक स्थलों में सबसे पहले नंबर पर ताजमहल आता है, ताजमहल को शाहजहा ने उनकी प्रेमिका मुमताज़ की याद में बनाया था इसलिए ताजमहल प्यार का प्रतिक माना जाता है। ताजमहल को 1632 ईस्वीं में बनवाया गया था और कहा जाता है की ये 22 सालों में बनकर तैयार हुआ था।

(2) हवा महल

हवा महल राजस्थान के जयपुर शहर में स्थित है। महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने हवा महल का निर्माण कराया था, और हवा महल की रचना लाल चंद उस्ताद जी ने की थी। हवा महल में कुल 953 खिड़कियाँ है। हवा महल का आकार सिर पर रखने वाले मुकुट के समान है। जब कभी आप हवा महल के अंदर जाओगे तो आपको हवा और ठण्ड का आभास होगा क्योंकि हवामहल में हमेसा हवा चलती है और ठंड रहती है इसीलिए इसका नाम हवामहल रखा गया।



(3) लाल किला

लाल किला दिल्ली में स्थित है। शाहजहां ने 1638 से 1648 ईस्वीं के बीच में लाल किले का निर्माण करवाया था। इसका नाम पहले किला-ए-मुबारक रखा गया था बाद में लाल किला रख दिया गया। इसका निर्माण लाल पथरों से हुआ था। लाल किले का बहुत अधिक महत्त्व है क्योंकि हर वर्ष 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर मोर्चा करके संबोधित करते है। मुग़ल शासक शाहजहां ने जब अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली सिफ्ट की थी तब लाल किले का निर्माण करवाया था। 

(4) साँची का स्तूप

साँची का स्तूप मध्य प्रदेश में रायसेन शहर के साँची गावँ में स्थित है। साँची गावँ को प्राचीन समय में कंकणव और ककान्या नाम से भी जाना जाता था। साँची स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था। साँची स्तूप का निर्माण तीसरी शताब्दी में हुआ था। साँची का स्तूप एक बौद्ध स्मारक है और यह एक धार्मिक स्थल है।



(5) कुतुब मीनार

क़ुतुब मीनार दक्षिण दिल्ली शहर के महरौली में स्थित है। क़ुतुब मीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया और इन्ही के नाम पर क़ुतुब मीनार नाम रखा गया। क़ुतुब मीनार मुश्लिम वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है और इसका निर्माण बलुआ पथरों से किया गया था। क़ुतुब मीनार को उत्तर भारत में मुश्लिम साम्राज्य के स्थल के रूप में माना जाता है। क़ुतुब मीनार में उकेरी गयी कुरान से ली गयी आयते अरबी भाषा में लिखी गयी है।
 

(6) हुमायुँ का मकबरा

हुमायुँ का मकबरा नयी दिल्ली शहर में स्थित है। हुमायुँ का मकबरा का निर्माण हुमायुँ की पत्नी हमीदा बानू बेगम ने अपने पति हुमायुँ के लिए करवाया था। हुमायुँ के मकबरें का निर्माण 15 वीं शताब्दी में हुआ था। हुमायुँ का मकबरा भारतीय और ईरानिय वास्तुकला में बेहतरीन संकलन है। अगर यहाँ कभी घूमने जाओ तो आपको हुमायुँ का मकबरा और बगीचा भी साथ में देखने को मिलेगा।



(7) फ़तेहपुर सीकरी

फ़तेहपुर सीकरी एक शहर है जो उत्तर प्रदेश में स्थित है। फ़तेहपुर सीकरी का निर्माण जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर ने करवाया था। फ़तेहपुर सीकरी को मुगलो की राजधानी कहते है और ये आगरा से चालीस किलोमीटर दूर है। फ़तेहपुर सीकरी शहर सूफी संत सलीम चिश्ती का घर भी कहलाता है। फ़तेहपुर सीकरी शहर की पहचान इस शहर के बुलंद दरवाज़े से होती है। 

(8) विक्टोरिया मेमोरियल

विक्टोरिया मेमोरियल पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में स्थित है। भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान विक्टोरिया मेमोरियल का निर्माण करवाया गया था। विक्टोरिया मेमोरियल की रचना विलियम इमरशन ने की थी। इसके अंदर एक म्यूजियम भी हैं जिसमे हतियार, मुर्तिया, पेन्टिंग्स, कलाकृतियाँ और क्वीन विक्टोरिया रॉयल पोर्ट्रेट भी देखने को मिलते है। 



(9) खजुराहो मंदिर

खजुराहो मंदिर मध्य प्रदेश के खजुराहो शहर में स्थित है। खजुराहो मंदिर का निर्माण 950 से 1050 ईस्वीं में चंदेल राजाओं ने करवाया था। खजुराहो मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में जगह मिली हुई है। खजुराहो मंदिर में दश पर्तिशत कलाकृतियाँ कामुक है और बाकि कलाकृतियाँ सामान्य है। खजुराहो मंदिर में हर साल अनेको पर्यटक आते है।

(10) कोणार्क सूर्य मंदिर

कोणार्क सूर्य मंदिर ओड़िशा के पूरी जिले के कोणार्क कस्बे में स्थित है। कोणार्क सूर्य मंदिर सामंत राजा नृशिंदेव द्वारा 1236 से 1264 ईस्वीं में बनवाया गया था। कोणार्क सूर्य मंदिर सूर्य देव को समर्पित है। कोणार्क सूर्य मंदिर को एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल कहते है। कोणार्क सूर्य मंदिर अपनी प्राचीन वास्तुकला के लिए दुनिया में फेमस है। कोणार्क सूर्य मंदिर एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है और ये बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। 




दोस्तों ये था आज का लेख "ऐतिहासिक क्या है और प्रमुख ऐतिहासिक स्थल" अगर आपको लेख अच्छा लगा तो आप लेख के निचे कमेंट कर सकते है और ऐसी ही इतिहास से सम्बंधित जानकारियाँ जानने के लिए आप लेख के सबसे निचे जाकर अपना ईमेल आईडी डाल कर सब्सक्राइब कर सकते है, ऐसा करने से आपको वेबसाइट पर डालने वाली सभी लेखो की जानकारी मिलती रहेगी। धन्यवाद !

Posted By - Manish Kumar Gangotri | TadkaBright.Com
 

Post a Comment

If you have any doubts. Please let me know.

और नया पुराने